नई दिल्ली। 3 फरवरी 2023 पिछले कुछ समय से गौतम अडानी की नेटवर्थ में लगातार कमी आ रही है। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के धनुवानों की सूची में 15 वे स्थान से लुढ़कर गौतम अदानी सुबह करीब 10:00 बजे 22 वे स्थान पर पहुंच गए थे। परंतु अब वह छलांग मारते हुए 18 वे स्थान पर पहुंच गए हैं।उनकी नेटवर्थ अब $61.4 बिलियन है। तो वही मुकेश अंबानी अब 11वे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ताजा खबर आ रही है कि गौतम अदाणी की नेटवर्थ पिछले छह कारोबारी सत्रों में $58 बिलियन घट गई जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में लुढ़ककर अब 18 वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी नेटवर्थ अब $61.4 बिलियन है जो पिछले महीने $124 बिलियन के उच्चतम स्तर पर थी। अदाणी समूह का बाज़ार पूंजीकरण पिछले हफ्ते से अब तक $100 बिलियन+ घटा है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
