काशीपुर।पैगा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि प्रीतम सिंह पुत्र कृपाल सिंह तथा बाबूराम पुत्र कृपाल सिंह निवासीगण सरकड़ा परमपुर माफी कोतवाली ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश अपनी मोटरसाइकिल से प्रतिदिन महुआ खेड़ा गंज में स्थित बाजपाई मटर प्लांट से नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करके घर वापस लौट रहे थे की अलीगंज मार्ग से मानपुर से ठाकुरद्वारा मार्ग पर जैसे ही वह समय सुबह करीब 8:30 पहुंचे तभी पीछे से तेजी व लापरवाही से चला कर ला रहे ट्रैक्टर के चालक उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चला रहा प्रीतम सिंह बाइक से दूर जाकर गिरा जबकि बाबूराम के ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पैगा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह,कांस्टेबल वीरेंद्र राणा, अमित राणा,संजीव चौधरी,गणेश मेहरा, ने मौके पर पहुंचकर बाबूराम को रेस्क्यू कर ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर उसके सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
