काशीपुर।20 फरवरी 2023 काशीपुर को जिला बनाए जाने की घोषणा की याद दिलाते हुए पूर्व विधायक तथा वर्तमान विधायक पर तंज कसते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अधिवक्ता हरीश कुमार ने कहां की पूर्व विधायक ने प्रथम बार चुनाव लड़ते समय काशीपुर की जनता से वायदा किया था जिसे वह उन्हें याद दिला रहे हैं कि शायद वह जनता से किया काशीपुर को जिला बनाने का वायदा भूल गए हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक काशीपुर क्षेत्र से चार बार विधायक रहे परंतु विधायक रहते हुए भी वह काशीपुर को जिला बनाने की घोषणा नहीं करवा सके। जबकि पूर्व में भी भाजपा की सरकार थी और अब वर्तमान में जब उनके पुत्र काशीपुर विधायक हैं अब भी उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है। उन्होंने कहा कि वह उन्हें याद दिला रहे हैं कि भाजपा विधायक के द्वारा चुनाव जीते जाने के 6 माह के बाद काशीपुर को जिला बनाए जाने की घोषणा सरकार से कराए जाने का काशीपुर की जनता से उन्होंने वायदा किया था। परंतु घोषणा किए हुए भी 21 वर्ष बीत गए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक काशीपुर की जनता को विधायक जी गुमराह करते रहेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
