काशीपुर। 20 मार्च 2023 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव चेतना भवन पहुंचने पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई लवदीप सिंह का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर उनके विरुद्ध गलत निर्णय लेने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए 45 दिन हो गए हैं।

इस मामले में आखिर दिल्ली पुलिस अब सवाल पूछने क्यों आई है इससे विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है।ये किसे डराएंगे राहुल गांधी को ? कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फसी हुई है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल रमनदीप कंबोज, चेतन अरोरा, संदीप सहगल एडवोकेट ,शाहरुख चौधरी, युवराज नरेंद्र बाबा ,सारिम सैफी हरीश कुमार सिंह एडवोकेट राजू छीना रवि कुमार भूपेंद्र चौहान अरुण चंद्र राजपूत वसीम अकरम डॉक्टर अशफाक अनीस अंसारी मंसूर अली मंसूरी जय सिंह गौतम सलमान सलमानी मोहम्मद आरिफ सैफी पार्षद आदि तमाम युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में समस्त कांग्रेस जनों द्वारा भाजपा सरकार का आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
