काशीपुर। 25 मार्च 2023 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला काशीपुर ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिले के पदाधिकारियों के नामों की सूची सार्वजनिक करते हुए प्रदेश कार्यालय को प्रस्तुत कर दी है। बता दें कि भाजपा संगठन ने काशीपुर जिले में काशीपुर बाजपुर गदरपुर तथा जसपुर को शामिल करते हुए एक जिला अध्यक्ष बनाया है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशीपुर जिला अध्यक्ष बलकार सिंह को 3 फरवरी 2023 को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने भाजपा संगठन को मजबूत करने को लेकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया है उन्होंने कार्यकारिणी का गठन करने में 1 माह 20 दिन के अंदर ही उन्होंने जिलेभर से 20 व्यक्तियों को अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी सौंपी है।

श्री बलकार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों से भाजपा संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी पदाधिकारियों से किया है। बता दें कि उन्होंने निम्न पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्त किया है जिसमें गदरपुर से हर्ष पाल बंटी को उपाध्यक्ष, बाजपुर से हरजिंदर सिंह को उपाध्यक्ष, काशीपुर से अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, गदरपुर से धर्मेंद्र कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, काशीपुर से अर्जुन सिंह को महामंत्री, गदरपुर से गंगाराम सूरी उर्फ गोल्डी को महामंत्री, गदरपुर से रंजीत सिंह को जिला मंत्री, बाजपुर से रघुवीर सिंह को जिला मंत्री, काशीपुर से राजेंद्र सिंह यादव को जिला मंत्री, जसपुर से भूदेव सिंह को जिला मंत्री, अमित सक्सेना को काशीपुर से जिला कोषाध्यक्ष, एवं कुलवंत सिंह ढिल्लों को काशीपुर से जिला मीडिया प्रभारी एवं अवनीश चौहान को काशीपुर से जिला सोशल मीडिया प्रभारी, बाजपुर से सुरेंद्र शर्मा को जिला सह मीडिया प्रभारी, दिनेशपुर से गुरचरण सिंह को जिला संयोजक, बाजपुर से गुरजीत सिंह को जिला संयोजक, धर्मेंद्र सिंह को जसपुर से जिला प्रभारी अनुसंधान एवं नीति, काशीपुर से हरस्वरूप सिंह को जिला मंत्री कार्यालय प्रभारी,ललित चौहान को जिला कार्यालय सह प्रभारी जसपुर, काशीपुर से श्याम मोहन को जिला आई टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। और उनके द्वारा आशा व्यक्त की गई है कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
