काशीपुर। 27 मार्च 2023 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता लोकसभा से बर्खास्त किए जाने से नाराज कांग्रेसी जनों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एलटी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित पार्क में एकत्रित होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हैं विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि

महानगर कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, सेवा दल कांग्रेस, महिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समस्त विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के बाहर पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष समस्त कांग्रेस जनों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कि केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार से संसद की सदस्यता लोकसभा से बर्खास्त कराने का जो कुचक्र चला है आज केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त कांग्रेस जनों द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान तमाम वरिष्ठ कांग्रेस जनों में पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र बाबा, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल,अरुण चौहान , श्रीमती मुक्ता सिंह,जितेंद्र सरस्वती ,अर्पित मेहरोत्रा, राजू छीना, आशीष अरोरा बॉर्बी, आदि तमाम वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से षड्यंत्र के तहत श्री राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य कराए जाने का कार्य भाजपा के ईशारे पर किया गया हैं। भविष्य में देश की जनता उचित परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे, उन्होंने कहा कि आज संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से ईश्वर से केंद्र सरकार की बुद्धी सुद्धि की प्रार्थना करते हैं एवं जिन उद्योगपतियों के सहारे पर देश की मोदी सरकार चल रही है उन्हें समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं देश की जनता चेतावनी भी दे रही है कि भविष्य में इसका परिणाम भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। आज सत्ता के मद में चूर केन्द्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, परंतु जनतंत्र की आवाज को कभी देश में नहीं दवा सकती। इस दौरान संकल्प सत्याग्रह एक दिवसीय के रूप में किया गया मौजूद कांग्रेस जनों में विमल गुड़िया,अरुण चौहान ,शफीक अहमद अंसारी, जितेंद्र सरस्वती अब्दुल अजीज कुरैशी अजीता शर्मा अब्दुल सलीम एडवोकेट ,राजू छीना,विकल्प गुड़िया, जोशी एडवोकेट ,मुशर्रफ हुसैन राहुल रमनदीप नौशाद पार्षद,शशांक सिंह ,महेंद्र लोहिया, अब्दुल कादिर, अर्पित मेहरोत्रा, रवि ढींगरा, त्रिलोक सिंह अधिकारी ,सारिम सैफी, अफसर अली, चेतन अरोरा, उमेश जोशी एडवोकेट,एन सी बाबा, जय सिंह गौतम, मंसूर अली मंसूरी, जफर मुन्ना ,डॉक्टर अशफाक ,विनोद कुमार होंडा ,संतोष मेहरोत्रा ,माजिद अली ,वसीम अकरम , आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
