काशीपुर 31 मार्च 2023 तेरह दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में घायल व्यक्ति के पिता ने चौकी में तहरीर देकर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। बता दें कि रईस अहमद पुत्र बदलू निवासी ग्राम उदमाबाला थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ने वासफोड़ा चौकी में तहरीर देकर बताया है कि उसका पुत्र फईम अहमद अपने परिवार के साथ गुलाबो ढकिया काशीपुर परिवार सहित रहकर गुजर-बसर कर रहा था।

उन्होंने बताया कि दिनांक 19 मार्च 2023 को किसी कार्य के लिए उनका पुत्र जसपुर बस अड्डे गया हुआ था कि समय करीब सुबह 8:00 से 9:00 के बीच वह जसपुर बस अड्डे पर स्थित सहोता अस्पताल के सामने रोड पास कर रहा था कि अचानक किसी अज्ञात वाहन के चालक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को राहगीरों ने लोगों की मदद से पास ही स्थित सहोता अस्पताल में भर्ती करा कर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई थी। उसने बताया कि जब वह सहोता अस्पताल पहुंचा तो पुत्र फईम अहमद की हालत ठीक नहीं थी जिसके चलते उसने अपने पुत्र को सहोता अस्पताल से निकालकर जसपुर अड्डे पर ही स्थित स्वास्तिक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था पुत्र के उपचार में लगे रहने के कारण दुर्घटना की सूचना कोतवाली में देने में देरी हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। तो वही आज प्रातः 8:00 बजे स्वास्तिक अस्पताल मे युवक की हालत में सुधार न होने के चलते उसे दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कर दिया है। युवक की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
