काशीपुर। 5 अप्रैल 2023 नेता प्रतिपक्ष के काशीपुर पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मानपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने कलर स्टूडियो का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कलर स्टूडियो कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष अरोरा बॉबी की भांजी महिमा रस्तोगी के द्वारा खोला गया है। कलर स्टूडियो में घर की रसोई,कपड़े की अलमारी के अलावा आंतरिक घरेलू डिजाइन घर के अंदर बनाकर देने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा। मकान एवं घर के अंदर बनाए जाने वाली रसोई का डिजाइन, बाथरूम का डिजाइन, तथा आंतरिक घरेलू कार्य कलर स्टूडियो के द्वारा तैयार किया जाएगा इसके अलावा भी कपड़े की अलमारी घर के अनुसार किस तरह से तैयार करनी है। किस डिजाइन की बनी है वह सब कलर स्टूडियो के द्वारा ही तैयार किए जाएंगे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद बाबा प्रदेश सचिव अरुण चौहान भाजपा नेता दीपक वाली खिलेंद्र चौधरी मेयर उषा चौधरी बसपा नेता मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट उमेश जोशी एडवोकेट हरीश कुमार विमल गुड़िया नितिन कौशिक मौजूद सभी ने महिमा रस्तोगी को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
