काशीपुर। 23 अप्रैल 2023 पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया 13 बी पुण्यतिथि 24 अप्रैल 2024 को बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट लॉ कॉलेज बाजपुर रोड काशीपुर में प्रातः 10:00 उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।

बता दें कि 24 अप्रैल 2010 को श्री सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। श्री गुड़िया की याद में हर वर्ष उनकी पत्नी श्रीमती विमला गुड़िया तथा सुपुत्री दीपिका गुड़िया आत्रे बाजपुर रोड स्थित एस सी गुड़िया आईएमटी कॉलेज में उनकी पुण्यतिथि पर अपने पिता श्री सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिव्य आत्मा की शांति के लिए हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। एस. सी. गुड़िया आई. एम. टी. में संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी की 13वीं पुण्यतिथि 24 अप्रैल 2023 को प्रातः 10:00 सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट ला कालेज संस्थान बाजपुर रोड काशीपुर में मनाई जाएगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
