काशीपुर 14 नवंबर 2020 सड़क दुर्घटना में पैदल जा रहे वृद्ध व्यक्ति को स्कूटरी सवारने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया राहगीर ने उसे उठाकर मानपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया बता दें कि मानपुर निवासी

संतोंका उम्र लगभग 60 वर्ष काशीपुर से पैदल अपने घर लौट रहा था कि सामने से तेजी व लापरवाही से चलाकर ला रहे स्कूटी सवार ने मानपुर रोड पर स्थित नौ गजा पीर बाबा की दरगाह के पास उसके टक्कर मार दी जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया वृद्ध को टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार

स्कूटरी समेत मौके से फरार हो गया उधर से गुजर रहे मानपुर निवासी राकेश पुत्र मुनेशी ने उसे अपनी मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति की मदद से मानपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए राजकीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है






















सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
