काशीपुर। 13 मई 2023 वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं कर्नाटक विधानसभा में ऑब्जर्वर रही अलका पाल ने कर्नाटक विधानसभा की जीत को कर्नाटक की जनता की जीत बताते हुए 40% कमीशन वाली भाजपा सरकार की हार बताया । वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने कहा कि बजरंगबली के नाम पर सत्ता पाने का ख्वाब देखने वाली भाजपा को बजरंगबली ने आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक प्रदेश में 137 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है और ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की जीत नहीं बल्कि कर्नाटक प्रदेश की जनता की जीत है।

उन्होंने कर्नाटक की जनता का ऐतिहासिक जीत पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता विकास चाहती हैं। भाजपा की धार्मिकता की राजनीति से जनता त्रस्त आ चुकी है। पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा के कुशल प्रबंधन ने साबित कर दिया कि आगामी 2024 का चुनाव भाजपा के लिए उल्टी गिनती लेकर आरंभ हो चुका है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
