काशीपुर। 13 मई 2023 कर्नाटक प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया है यह बात प्रेस को जारी अपने बयानों में कांग्रेस प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने कही उन्होंने कहा कि कर्नाटक प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि कर्नाटक प्रदेश की जनता की है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक की जीत विकास की जीत है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अरुण चौहान ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने भाजपा को जवाब देकर यह संदेश दिया है कि कोई भी इनके बहकावे में न आये।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने कहा कि आज पूरे देश में बढ़ती महंगाई से जनता कराह रही है। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। चुनाव के दौरान मीठी बातें कर जनता को गुमराह करने वालों को जनता पहचान गई है। अरुण चौहान ने कहा कि जनता जान व समझ रही है कि मंहगाई पर काबू कांग्रेस ही कर सकती है। रोजगार देने के साथ ही विकास की अविरल धारा बहाने में भी कांग्रेस ही सक्षम है। कांग्रेस के पास ठोस नीतियां हैं, जबकि भाजपा के पास जुमलों की किताब के अलावा कुछ भी नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का यही हश्र होगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
