काशीपुर 28 मई 2023 कोतवाली पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए पांच मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चलाने कार्यवाही के इस दौरान पुलिस ने लगभग 75 व्यक्तियों का सत्यापन किया।

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे किरायेदारों एवं संदिग्धों के सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा प्रभु विहार कॉलोनी, मानपुर रोड, पदमावती कालोनी में सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें करीब 75 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए गए व किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर 5 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों से अपील की गई कि बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को मकान किराए पर ना दें। पुलिस टीम में कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, का.प्रेम कनवाल, महिला हेड का. संतोषी खड़ायत व SPO विक्की मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
