काशीपुर। 28 मई 2023 पसमांदा समाज के युवा नेता आसिपफ रजा ने अपने आवास पर कलियर विधायक हाजी फुरकान का बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर पसमांदा समाज के हर तबके और राज्य के हर क्षेत्र में समाज के उत्थान व उनके हितों को लेकर योजनाओं पर चर्चा की गई।

कलियर विधायक हाजी फुरकान ने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के तहत यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी पसमांदा समाज राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभायेगा। पसमांदा समाज के युवा नेता आसिफ रजा ने सरल स्वभाव के धनी विधायक हाजी फुरकान के समाज के प्रति निष्ठा व कार्य पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा कि वह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पसमांदा समाज को एकजुट कर उनके हक-हकूक की लड़ाई के लिए वह हमेशा तत्पर है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
