काशीपुर 4 जून 2023 महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जान से मारे जाने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

बता दें कि दीपक भारद्वाज पुत्र स्व0 सेवकराम शर्मा निवासी ग्राम चेलापुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन शिवानी पुत्री स्व0 सेवकराम शर्मा की लगभग पाँच वर्ष पूर्व ग्राम उदमा वाला निवासी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद में विक्रान्त पुत्र संजीव शर्मा के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 11 दिसम्बर 2018 को हुई थी। उसने बताया कि शिवानी अपने पति विक्रान्त और परिवार के साथ वर्तमान में मोहल्ला आदर्शनगर में रह रही थी। उसने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन को शादी के बाद से उसके ससुराल वाले तंग करते थे। उसने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी हैं। वह अपनी बहन के ससुराल वालों की इच्छाए पूरी नही कर पा रहे थे। दिनांक 1जून2023 की रात्रि 11 बजे विक्रान्त ने फोन करके जानकारी दी। अपनी बहन को यंहा से ले जाओ वरना इसको जान से मार देंगे । अगले दिन 9 बजे रात्रि को पुनः विक्रान्त का फोन आया कहा कि शिवानी ने फांसी लगा ली हैं। उसने शक जाहिर करते हुए कहा कि बहन शिवानी को उसके पति विक्रान्त ने अपने पिता संजीव व अपनी माता नीलम, भाई विशाल व जेठानी रश्मि के साथ मिलकर हत्या की है। उसने बताया कि उसकी बहन की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने के कारण की गयी हैं। पुलिस के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
