काशीपुर। 8 जून 2023 एक ही घर के दो दामादो की नहर में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दामादो की नहर में डूबने की सूचना मिलते ही ससुरालियों के परिजनों में कोहराम मच गया। दामादो के डूबने की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पीलकपुर की है। बता दें कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी जगदीश पुत्र 20 वर्ष ओमप्रकाश तथा उमेश कुमार 19 वर्ष पुत्र दीवान सिंह निवासी पंडतपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया गया है।

दोनों युवक अपनी ससुराल में मेहमान दारी करने आए हुए थे और आज दोपहर गांव से गुजरकर जाने वाली नहर में नहाने गए थे। इस दौरान नहर में नहाते हुए दोनों पानी के तेज बहाव में बहकर नहर में डूब गए युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही ससुरालियों में कोहराम मच गया। युवकों को ढूंढने के लिए ग्रामीणों ने नहर में युवकों को खोज कर नहर के पानी से बाहर निकाल कर ठाकुरद्वारा में स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया जिस पर परिजन दोनों युवकों को लेकर सरवरखेड़ा काशीपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों के डूबने की सूचना ससुरालियों ने युवकों के परिजनों को दे दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि दोनों युवकों की 2 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।ग्राम पिलकपुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सोमपाल सिंह की पुत्री से 2 वर्ष पूर्व विवाह होना बताया जा रहा है। सोमपाल सिंह के पुत्र राजू ने बताया कि उसके दोनों बहनोई कल सुबह उनके घर मेहमान दारी करने आए थे और आज दोपहर गांव के पास स्थित नहर में वह नहाने गए थे। इस दौरान नहर में ज्यादा पानी आ जाने के कारण दोनों डूब गए उसने बताया कि गांव वालों की मदद से दोनों को नहर के पानी से निकालकर अस्पताल इलाज कराने लाए थे यहां पर डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की मृत्यु हो चुकी है। एक ही घर से दोनों दामादो की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम कराए बिना ही लेकर घर वापस लौट गए हैं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
