जसपुर। 8 जून 2023 कुंडा क्षेत्र के ग्राम हरदुआ साहू में नैनीताल, उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट जसपुर विधानसभा के ग्राम हरदुआ साहू में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन महा जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे अद्वैत स्वरूप आश्रम हलदुआ साहू में प्रत्येक वर्ष 8 जून को विशाल भंडारा होता है। सभी ग्रामवासी आश्रम में अपनी आस्था से जुड़े हुए लोग इस समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी समय श्री भट्ट ने जनसभा को संबोधित किया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में ग्राम वासियों को अवगत कराया कि केंद्र सरकार ने देश हित में क्या-क्या कार्य किए और कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है। श्री भट्ट ने कहा कांग्रेस काल में भारत दसवें स्थान पर था 2014 से मोदी जी के कार्यकाल में आज भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

भारत विकसित देश बनने के लिए अग्रसारित है इसी बीच हल्दुवा ग्राम के कुछ व्यक्तियों ने श्री भट्ट से अपने सड़क की समस्या रखी और कहा यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डेढ़ वर्ष पूर्व बनी थी जो इसकी आज ऐसी हालत है सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। उसी समय श्री भट्ट ने अधिशासी अभियंता विनोद कुमार से फोन पर संपर्क किया और कहा यह किस ठेकेदार के द्वारा कार्य किया गया है। इसका निरीक्षण करके मुझे अवगत कराएं और सड़क को अच्छी तरह बनवाएं यदि ठेकेदार की कमी है तो उसको ब्लैक लिस्ट किया जाए ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए श्री भट्ट ने कहा कि मैं क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकला हूं जब यहां हरदुआ ग्राम वासियों ने मुझसे यह शिकायत की है इसका तुरंत समाधान होना चाहिए , श्री भट्ट के साथ पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री अमित नारंग ,भरतपुर मेघा वाला मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, महामंत्री रवि साहनी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू , पवन बाटला, सतपाल सिंह एवं गांव के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे l
भाजपा मीडिया प्रभारी
जितेन्द्र यादव
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
