नई दिल्ली। 9 जून 2023 एक महिला ने थाने में 2 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में अभियोग पंजीकृत कराया है। बता दें कि पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में 12 साल की एक लड़की और उसकी बड़ी बहन के साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को शाम मधुबन बिहार थाने में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया एक महिला तथा उसकी बहन से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो 2 लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान नाम आदित्य शर्मा और कुछ शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया है कि

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक काउंसलर पहले से ही पीड़ित महिला को देख रहा था, जिसने लव आदित्य शर्मा और कुश शर्मा पर आरोप लगाए थे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता ने दोनों आरोपियों से 15 लाख रुपये का कर्ज लिया था और एचएसबीसी बैंक के माध्यम से 23 लाख रुपये लौटाए थे। हालांकि, कर्ज लौटाने के बाद भी, दोनों उसकी 12 वर्षीय छोटी बहन का अपहरण करने और उसे किसी वेश्यालय में बेचने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी लोगों ने उसकी छोटी बहन को भी गलत तरीके से छुआ। अधिकारी ने कहा कि पड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354, 354 ए और 506 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और अति शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज देगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
