काशीपुर 21 जून 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में योगाभ्यास इस दौरान योगा करने से मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है इसके गुण भी बताएं बता दें कि चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के बी0एड0 विभाग ने 9 वें अन्तर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर छात्राओं द्वारा योगाभ्यास किया गया।

जिसमें विभिन्न आसन भुजंगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, धनुसासन एवं प्रणायाम आदि योगाभ्यास कराया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ’’योगा फॉर वसुदैव कुटुम्बकम’’ के अन्तर्गत बी0एड0 विभाग की छात्राओं ने योग फ्यूजन/प्रदर्शन, योग रिदमिंग परफॉरमेन्स एवं 22 छात्राओं द्वारा गूगल फॉम के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को योग के बारे में जानकारी प्रदान करना, जिससे वह अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकें।
इस अवसर पर बी0एड0 विभागाध्यक्ष डॉ0 नवनीत कुमार सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह, डॉ0 अविनाश मिश्रा, चंचल कुमार, मनोज कुमार, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, डॉ0 महेश कुमार एवं बी0एड0 विभाग की समस्त छात्रायें उपस्थित रहे ।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
