काशीपुर। 22 June 2023 सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु के मामले में पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर बस के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि सलमान पुत्र सरताज हुसैन निवासी तम्बाकू मौहल्ला थाना कोतवाली मुरादाबाद ने कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया है कि उसके पिता सरताज हुसैन पुत्र स्व0 मुमताज हुसैन दिनाँक 13 जून 2023 को मोटरसाईकिल संख्या UP21CH-5682 को चलाकर काशीपुर से मुरादाबाद आ रहे थे।

जैसे ही दिन के करीब 2.30 बजे डिजाइन सेन्टर टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे तभी बस न0 UP21AN-4941 के चालक ने अपनी बस को बड़ी तेजी व लापरवाही से लहराते हुए चलाकर गलत दिशा में आकर उसके पिता की साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उसके पिता गम्भीर रुप से घायर हो गए। आगे उसने बताया कि पीछे से दूसरी मोटर साईकिल से चल रहे मेरे चाचा इरफान व आसिफ पुत्र अमीर अहमद निवासी- मौहल्ला कटोराताल ने उसके पिता को काशीपुर ढेला पुल के निकट स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ स्थिति खराब होने पर उसके पिता को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया उसने बताया कि वह अपने पिता को लेकर मुरादाबाद में स्थित हॉस्पिटल काँसमास पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि बस व मोटर साईकिल उपरोक्त दुर्घटना स्थल पर ही खड़ी है। और अपने पिता के कफन – दफन में लगे रहने के कारण सूचना देने नही आ सका। पुलिस ने तहरीर के आधार धारा 304 ए के तहत ( गैर इरादतन हत्या) के मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
