काशीपुर। 7 जुलाई 2023 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त होने के बाद गुजरात हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस जनों ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर सभी कांग्रेसजनों द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में आज महाराणा प्रताप चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस जनों द्वारा पुतला दहन किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज भाजपा की रिटेलर शाही सरकार दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की विचारधारा से जुड़े हैं आज देश का हर एक नागरिक श्री राहुल गांधी जी द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर कौमी एकता की मिसाल कायम कर रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव डर के साए में राहुल गांधी षड्यंत्र राज कर फंसाने की कोशिश कर रही है जिसका समस्त कांग्रेस जन विरोध करते हैं पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवराज नरेंद्र चंद्र बाबा, मनोज जोशी ,अरुण चौहान, इंदुमान, अलका पाल, नौशाद हुसैन पार्षद, अनीस अंसारी, मनसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, जितेंद्र सरस्वती, जफर मुन्ना ,सुरेंद्र सागर ,मोहम्मद हनीफ, गुड्डू, सद्दाम हुसैन, माजिद अली ,चौधरी बदरुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना, कमल गुजराल, ब्रह्मा पाल, अफसर अली, शादाब खान, इरशाद गुड्डू, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
