काशीपुर। 14 जुलाई 2023 पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार हार रही है। वह चाहे विधानसभा चुनाव हो या नगर निगम दोनों ही चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हर बार हार का सामना करना पड़ता है। आपने सलमान खान की फिल्म सुल्तान तो देखी होगी जिसमें सलमान खान कहते हैं कि सुल्तान को सिर्फ सुल्तान ही हरा सकता है। कांग्रेस पार्टी में भी कुछ ऐसा ही है कांग्रेस पार्टी के आपसी फूट के चलते कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है।जिसका फायदा अन्य राजनीतिक दल को मिलता है।अब अगर हम बात करें नगर निगम चुनाव की तो नगर निगम चुनाव नजदीक हैं और लोकसभा चुनाव 2024 भी करीब आ चुके हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई हैं।तो वही कांग्रेस पार्टी इस बार संगठन को लेकर कुछ ज्यादा ही गंभीर दिखाई दे रही है।

कांग्रेस पार्टी को काशीपुर से मजबूती देने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ज्यादा गंभीर दिखाई दे रहे हैं। वह कांग्रेस के नेताओं को एक करने में लगे हुए हैं जिससे कि आगामी चुनाव आसानी से कांग्रेस पार्टी जीत सके। तो वहीं उन्होंने मुस्लिम समुदाय को भी कांग्रेस के पक्ष में लाने के लिए एक बड़ा प्रयास करते हुए महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक मुस्लिम नेता के कंधों पर सौंप दी है। उन्होंने काशीपुर में कांग्रेस का संगठन मजबूत करने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उत्तराखंड प्रदेश के इतिहास में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जो आज तक नहीं किया गया इस बार अनुपम शर्मा के अथक प्रयास से संभव हो सका। जो मुस्लिम समुदाय के लिए गौरव में बात है आजादी के बाद से ही मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा जो किसी से छुपा हुआ नहीं है। सभी राजनीतिक दल जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी को हर चुनाव में मुस्लिम समुदाय के द्वारा खुला समर्थन दिया जाता रहा है। परंतु कांग्रेस पार्टी के द्वारा मुस्लिम समुदाय के किसी भी व्यक्ति को ब्लॉक अध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष या जिला अध्यक्ष किसी भी पद पर कोई बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा नहीं दी जाती थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक मुस्लिम नेता मुशर्रफ हुसैन को जो पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे थे उन्हें इस बार प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के निवेदन पर प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के द्वारा महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया जो मुस्लिम समुदाय के लिए गौरवमई बात है इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना कोई आसान बात नहीं है। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद मुशर्रफ हुसैन भी कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।अनुपम शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के द्वारा उठाया हुआ कदम सही है या गलत यह आगामी चुनाव परिणाम के बाद सिद्ध हो जाएगा।मगर उनके इस कदम से मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के जो मत अन्य राजनीतिक पार्टियों पर जा रहे थे उन पर इसका सीधा प्रभाव पढ़ना लाजिम है।अब अगर हम बात करें मुशर्रफ हुसैन कि तो मुशर्रफ हुसैन कोई भी चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है उनका उद्देश्य कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने का है।
अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय देकर जरूर बताएं
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
