काशीपुर। 18 जुलाई 2023 बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री सांसद अजय भट्ट काशीपुर पहुंचे जहां पर वह पहले बाढ़ पीड़ितों से मिले उसके बाद आज प्रात उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर जायजा दिया इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र को बाढ़ से बचाए जाने के लिए वार्ता कर नदियों की पिचिंग व पुलिया निमार्ण अतिशीघ्र कराए जाने को कहा।

बतादे कि बाजपुर विधानसभा के अंतर्गत हेमपुर इस्माइल वार्ड नंबर 7 नगर निगम काशीपुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट पहुंचे इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना करते हुए

स्थानीय लोगों की बात गंभीरतापूर्वक सुनी इस दौरान उन्होंने उप जिला अधिकारी अभय प्रताप सिंह तहसीलदार युसूफ अली को नगर निगम आयुक्त विवेक राय व एसपी अभय प्रताप सिंह, के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करने के बाद बहला नहर को सुचारु रुप से पिचिंग करा कर पुलिया का निर्माण करने तथा गांव को बाढ़ से बचाने को लेकर हर सम्भव मदद दिए जाने को कहा। इस मौके पर बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राजेश कुमार,मेयर उषा चौधरी,भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक,वरिष्ठ भाजपा नेता सीमा चौहान,प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा कमलेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट,नामित पार्षद तेज बहादुर गुप्ता, प्रीतम सिंह, मोनू वर्मा, हरद्वारी, सतीश कुमार, बलजीत सिंह, सैकड़ों कार्यकर्ता मोजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
