काशीपुर। 21 जुलाई 2023 महिला महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मणिपुर हिंसा में दो महिलाओं के साथ हुई शर्मसार कर देने वाली घटना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार तथा मणिपुर सरकार का पुतला दहन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने के लिए मांग की है। बता दें कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर में महिला कांग्रेस के द्वारा मणिपुर हिंसा में दो महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने या बंदूक की गोली से जान से मार देने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया है।विरोध प्रदर्शन में उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए मणिपुर सरकार से इस्तीफे की मांग की साथ ही महिलाओं के साथ घटना को अंजाम देने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की सरकार से मांग की। इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मीडिया से मुखातिब होते हुए महिला कांग्रेस का प्रदर्शन मणिपुर में हुई हिंसा के दौरान 2 महिलाओं को नग्न अवस्था में शहर में घुमाया जो पूरे देश को शर्मसार कर देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी केंद्र सरकार सोई हुई है। शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आज खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ना तो केंद्र सरकार के द्वारा ही मामले का कोई संज्ञान लिया गया है और ना ही मणिपुर सरकार के द्वारा ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाओं और बेटियों की पूजा की जाती है देश में ऐसी घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की महिलाएं खुद को आहत और अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार तथा मणिपुर प्रदेश की सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बेटियों का अपमान करने वाले आरोपियों को सजा नहीं दिलाई गई तो महिला कांग्रेस आंदोलन को बांधी होगी। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह रुद्रपुर की पूर्व दिग्गज मीना शर्मा, अलका पाल, रेखा सोनकर, राज बतरा, डिपंल राणा, प्रेमा सिंह, हिना देवी, आवेश, अंजलि आदि शामिल रहीं।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
