काशीपुर 22 जुलाई 2023 बस पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई सड़क दुर्घटना मैं मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि आज प्रात करीब 6:00 बजे एसपीएनजी फैक्ट्री की बस रामनगर रोड स्थित है धनोरी फार्म के निकट रोड के किनारे पर गई । सड़क दुर्घटना ने एक घर के चिराग को बुझा दिया है। बता दें कि शनिदेव पुत्र शंकर प्रसाद उम्र 25 वर्ष रोज की भांति बीती शाम रामनगर रोड स्थित एसपीएनजी फैक्ट्री में ड्यूटी करने गया था वह ड्यूटी पूरी करके फैक्ट्री के द्वारा लगाई गई बस से घर लौट रहा था कि रास्ते में रामनगर रोड पर धनोरी फार्म के निकट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार शनिदेव की गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि बस में बैठे दर्जनों से भी अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मृतक के भाई राजकरण ने बताया कि उसका भाई शनि देव 4 वर्ष पूर्व से एसपीएन जी फैक्ट्री में पैकिंग का कार्य करता था और बीती रोज वह फैक्ट्री में टूटी करने गया था कि बस रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसके भाई की दर्दनाक मौत हो गई। उसने बताया कि दो भाई और एक बहन मैं सबसे बड़ा था। बता दें कि मृतक अपने पीछे माता सुनीता देवी तथा छोटी बहन निशा, भाई राजकिरण तथा पिता शंकर प्रसाद को रोता भी लगता छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक शनि देव पूरे परिवार का भार उठाए हुए था। मृतक का भाई राजकिरण पढ़ाई करता है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
