काशीपुर। 27 जुलाई2023 कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर में पीएम किसान सम्मान निधि की 14 किस्त के हस्तांतरण और 125000 प्रधानमंत्री समृद्धि किसान केंद्र जो कि राष्ट्र को समर्पित किए गए इस उपलक्ष में कृषि विज्ञान केंद्र में एक कार्यक्रम किया गया।

जिसमें किसानों एवं किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनते हुए केंद्र की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की सल्फर कोटेड यूरिया और गोल्डन यूरिया के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित के लिए बड़े बड़े कदम उठा रही हैं जिससे किसानों की आय में उन्नति हुई है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह, जिला कार्यसमिति के सदस्य रंजीत सिंह, महुआ खेड़ा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, के वी के प्रभारी जितेंद्र कुमार, डॉक्टर प्रभाकर शर्मा, प्रतिभा, डॉक्टर मनीष बाजपाई, लेखाकार पाल सिंह, कृषक उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
