काशीपुर/ कुंडा। 9 अगस्त 2023 उत्तराखण्ड एसटीएफ व उधम सिंह नगर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में बाजपुर के एक घर से हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़ किया है। जहाँ से उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब समेत समूचे उ0प्र0 में होती थी अवैध असलाहों की तस्करी। बता दें की घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने बताया कि मंगलवार रात्रि थाना बाजपुर व कुण्डा थाना क्षेत्र से 02 बड़े अवैध हथियारों के तस्कर गुच्छन व शाहिद उर्फ पप्पी को गिरफ्तार किया है इनके द्वारा बाजपुर क्षेत्र में एक हथियारों की फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था।फैक्ट्री में भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार,कारतूस व उनको बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभि0 गणों के विरुद्ध कल देर रात्रि थाना कुण्डा में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में हथियारों की फैक्ट्री संचालित होने के गोपनीय जानकारी पर पिछले 02 माह से काम कर रही थी। मंगलवार रात्रि एसटीएफ को एक आर्म्स डीलर के बाजपुर काशीपुर आने की सूचना मिली जिसे पुलिस की मदद से 01 तंमचे के साथ ढेला पुल के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाजपुर में एक मकान में हथियारों की फैक्ट्री चलने की बात बताई जिस पर टीम द्वारा मकान को घेरकर दबिश दी गयी। तो उसके अन्दर हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री चलती पायी गयी। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे पिछले 2 वर्ष से यहाँ पर हथियारों की फैक्ट्री चला रहे थे किसी को कानों-कान खबर भी नही हो पायी थी वे हथियार बनाकर यहाँ से यूपी, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार गुच्छन के विरुद्ध थाना बादली रामपुर में आर्म्स एक्ट के 02 मुकदमें व शाहिद के विरुदध थाना नगीना बिजनौर में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के 06 मुकदमें पंजीकृत हैं।
एसएसपी ऊधमसिंह नगर श्री मंजूनाथ टीसी व एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल संयुक्त रुप से द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड एसटीएफ जनपद उधम सिंह नगर में हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री संचालित होने गोपनीय सूचना काफी समय से मिल रही थी। जिस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को लगाया गया था मंगलवार रात्रि टीम के द्वारा बाजपुर थाना क्षेत्र के एक मकान को घेर कर उसमें छापा मारी की गई। तो उसमें भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित तमंचे पिस्टल कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए इसकी पूछताछ में टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के सम्बन्ध में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ हाथ लगी हैं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुच्चन पुत्र शब्बीर निवासी लालपुर बीबी, टांडा बदली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश,शाहिद पुत्र मौ0 ताहिर, निवासी मौ0 कलालान थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 बताया पुलिस ने आरोप के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
यह अवैध हथियार हुए हैं आरोपियों से बरामद
बरामद माल का विवरण- तमंचे 05, पिस्टल 01, बॉडी तमंचा 24, नाल 12, स्प्रिंग 73, पेंच 32 ट्रिगर 48, कमानी 08, लुसली 16, पिस्टल 32 बोर जिंदा कारतूस 10, 12 बोर जिंदा कारतूस 05 22 बोर जिंदा कारतूस 02, 315 बोर जिंदा कारतूस 01, 315 बोर खाली कारतूस 06, वर्मा 18, सकड़ी चौप 02, बांट 02, हथौड़ी 04, शिकंजी 02, वर्मा मशी 01, रेती 12, आरी 03 बरामद व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या यूपी 18 पी 8738
खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह,उ0नि0 केजी मठपाल,उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी.मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह,मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह,मुख्य आरक्षी किशोर कुमार,मुख्य आरक्षी संजय कुमार,आरक्षी मोहित वर्मा,आरक्षी गुरवंत सिंह,पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल,उ0नि0 होशियार सिंह,कानि0 575 त्रिलोक सिंह
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
