काशीपुर। 12 अगस्त 2023 चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवियों द्वारा “वीरों का वंदन” कार्यक्रम में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। स्वंयसेवी हिमानी गौनियाल ने “नमन करो उन वीरों को” शीर्षक कविता के माध्यम से शहीदों के बलिदानों का स्मरण कराया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉo कीर्ति पंत बताया कि मेरी माटी मेरा देश, वीरों का बंधन अभियान के तहत स्कूल प्रांगण में देश के लिए शहीद हुए वीर शहीदों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के अलग-अलग गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी रा0से0यो0 डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 मंगला, प्राची धौलाखण्डी, शीतल अरोरा, शिवानी साह, पवन कुमार, किरन, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
