काशीपुर। 12 अगस्त 2023 कुड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से किसानों की चोरी हो रही पानी की मोटरों का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ पानी की मोटर बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि लंबे समय से थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत चौकी गढी नेगी में किसानो के खेतो से लगातार पानी की मोटर चोरी हो रही थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चोरी की वारदातों का खुलासा करने को लेकर पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर को निर्देशित किया था जिस पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर खेतों से पानी की मोटर चोरी की वारदातों का खुलासा करने को लेकर पुलिस टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने किसानों के खेतों से हो रही पानी की मोटर चोरी घटनाओं का अनावरण करते हुए बताया कि

प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गढी नेगी उप निरीक्षक होशियार सिह व कांस्टेबल बलवन्त सिह की टीम का गठन किया गया था । उक्त पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी पता रसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर गुरदयाल सिह पुत्र स्व0 रोशन सिह निवासी ग्रा0 किलावली थाना कुण्डा जिला ऊधम सिह नगर तथा सुमित कुमार ऊर्फ तिवारी पुत्र रामकिशोर ऊर्फ भगतजी निवासी ग्राम नवलपुर थाना कुण्डा ऊधम सिह नगर को देर रात्रि में ग्राम दुर्गापुर में एक चोरी की मोटर के साथ गिरफ्तार कर दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो से विस्तृत पूछताछ करने पर दोनो के द्वारा बताया कि वह विगत माह से ग्राम नवलपुर ,किलावली व दुर्गापुर में किसानो के खेतो में लगी पानी की मोटरो को रात्री में चोरी करके बेच देते थे । जो पैसा मिलता था उससे अपने आधुनिक मंहगे मोबाईल फोन खरीदना व ब्रान्डेट कपडे लेने का शौक पूरा करते थे। दोनो पकडे गये अभियुक्तगणो की निशानदेही 08 पानी की मोटरे बरामद हुयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी किसानों की चोरी की गई मोटरों को कुछ दिनों के बाद जिस किसान को जरूरत होती थी बेच दिया करते थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रतियाल उप निरीक्षक होशियार सिंह कांस्टेबल बलवंत सिंह कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
