काशीपुर 15 अगस्त 2023 आजादी का 77 वा स्वतंत्रता दिवस अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग तरह से मनाया गया तो वही तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बता दें कि आज 77 वे स्वतंत्रता दिवस को क्षेत्र ही नहीं प्रदेश घर में मेरी माटी मेरा देश, माटी को नमन, वीरों को वंदन के रूप में मनाया गया। तहसील काशीपुर, कोतवाली काशीपुर, कुंडा थाना, एवं नगर निगम में आदि स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान किया गया।

उसके उपरांत मिठाइयां वितरण कर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया है। तहसील में तहसीलदार युसूफ अली के द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य आंदोलनकारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियो को सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर तहसीलदार युसूफ अली ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से लोगों के दिलों में देश के प्रति देश प्रेम जगाना है जिससे कि लोग अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें। तो वही राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नीरज गुप्ता ने तहसीलदार युसूफ अली की प्रशंसा करते हुए इसे पूर्व में भी बहुत से तहसीलदार रहे परंतु तहसीलदार युसूफ अली साहब के जैसा कोई तहसीलदार काशीपुर में आज तक नहीं आया क्योंकि इससे पूर्व तहसील काशीपुर में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाता था।


उन्होंने कहा कि जब से तहसीलदार युसूफ अली ने चार्ज काशीपुर तहसील का संभाला है तब से अब तक गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस हर दिवस पर तहसीलदार युसूफ अली जीके द्वारा तहसील में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

और समाज से भी हो से लेकर राज्य आंदोलनकारियों तथा काशीपुर क्षेत्र में जितने भी कर्मचारी रिटायर हुए हैं उन कर्मचारियों का तहसीलदार युसूफ अली साहब पूरा ध्यान रखते हैं। और सभी का वह प्रत्येक वर्ष तहसील के कार्यक्रम में बुलाकर सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करते हैं। जो राज्य आंदोलनकारी यो एवं समाजसेवियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए गौरव में बात है। तो वही कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल के द्वारा कुंडा थाना में समस्त उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक मनोहर चंद ,उप निरीक्षक सुपिरिया नेगी , उपनिरीक्षक कैलाश देव, होशियार सिंह तथा पुलिस कांस्टेबलों के साथ थाने के ग्राउंड में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद सभी को मिठाईयां वितरण की गई इस दौरान थाने में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को मिठाइयां भी वितरण कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। तो वहीं कोतवाली काशीपुर में भी कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, तथा समस्त चौकी प्रभारी पुलिस कांस्टेबल के साथ मिलकर ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगान किया गया उसके उपरांत सभी को मिठाईयां वितरण कार्य स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।





































सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
