काशीपुर 19 अगस्त 2023 पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को मानने न्यायालय में पेश किया है। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग को लेकर पुलिस विभाग द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया जिन की निशानदेही पर पुलिस ने तो और मोटरसाइकिल बरामद की हैं। घटना का अनावरण करते हुए पुलिस क्षेत्र अधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि क्षेत्र से अक्सर मोटरसाइकिल ओ की चोरियां हो रही थी चोरी की मोटरसाइकिल का खुलासा करने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने घटना स्थलों के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे चेक किए इसके उपरांत पुलिस ने बीते रोज मानपुर रोड स्थित नौ गजा पीर बाबा की दरगाह के पास उपनिरीक्षक नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे की एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट पर सवार मलखान सैनी पुत्र रूप सिंह सैनी निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी तथा वरोहित चौहान पुत्र सोमपाल चौहान निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी थाना काशीपुर को आते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने जब गाड़ी के कागजात मांगे तो उपरोक्त लोगों ने गाड़ी के कागज ना होना बता बताया पुलिस को संदेह होने पर उपरोक्त लोगों को थाने लाकर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिले कब्रिस्तान की झाड़ियों से आरोपियों ने पुलिस को बरामद करवाई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूडी प्रदीप मिश्रा नवीन बुधानी, चित्रगुप्त,कानि0 प्रेम कनवाल,कानि0 गिरीश मठपाल,कानि0 सुरेन्द्र सिंह,SPO माजिद, SPO विक्की आदि मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
