काशीपुर। 20 अगस्त 2023 नदी के कटाव में बहे 6 मकानों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी भी पीड़ितों का दर्द देखकर भावुक हो गए। बता दें कि मकान बनाने में आदमी का आधा जीवन मकान को बनाने में गुजर जाता है ऐसे में जब किसी आपदा के दौरान किसी का मकान टूट जाए या पानी के बहाव में बह जाए तो जरा सोच कर देखिए उनके दर्द के बारे में जिनके मकान पानी के बहाव में आकर बह गए उनके ऊपर क्या बीत रही होगी आज वह खुले में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। और ऐसे में सरकार या जनप्रतिनिधि उनकी कोई खैर खबर ना ले तो उन्हें कितना दर्द हो रहा होगा इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाएगा। ऐसे में जब उनका दुख दर्द जानने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी युवराज नरेंद्र चंद्र बाबा जब मधुबन नगर ढेला बस्ती पहुंचे तो पीड़ितों का दर्द देखकर भावुक हो गए।

बता दें कि मधुबन नगर ढेला बस्ती वार्ड नंबर 12 में लगातार हो रही बारिश के चलते छह मकान नदी के कटाव से नदी में बह गए थे। छह मकान नदी में बहने की सूचना मिलने कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी युवराज नरेंद्र चंद्र बाबा मधुबन नगर ढेला बस्ती वार्ड नंबर 12 में पहुंचे जहां पर उन्होंने मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने फोन पर सूचना देकर उप जिला अधिकारी को भी मौके पर ही बुला लिया। इस दौरान वह पीड़ितों से भी मिले और उनके दर्द को साझा किया।
पीड़ितों को ढांढस बांधते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें अति शीघ्र ही सरकार से उचित मुआवजा दिलाए जाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। इस दौरान श्री बाबा ने उप जिला अधिकारी अभय सिंह से नदी के कटाव से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों के मकान नदी के कटाव से पानी के बहाव में बह गए हैं। उनको सरकार से तत्काल उचित मुआवजा दिलाया जाए जिससे कि पीड़ित लोगों को उनके घर फिर से बन सके और वह अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर सकें। युवराज नरेंद्र चंद्र बाबा ने पीड़ितों को बताया कि उनके द्वारा उप जिला अधिकारी महोदय से वार्तालाप की गई है। उप जिला अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह अति शीघ्र ही पीड़ितों को सरकार से मुआवजा दिलायेगे। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाए जाने को सरकार से आग्रह करेंगे। इस मौके पर उप जिला अधिकारी अभय सिंह,अब्दुल कादीर,तमाम वार्ड वासी मोजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
