काशीपुर। 31 अगस्त 2023 भीषण गर्मी के चलते चार दिन पूर्व से हुई बिजली गुल से जनजीवन अस्त व्यस्त है। तो वही विद्युत अधिकारियों से जानकारी लेने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि 27 अगस्त 2023 की रात्रि करीब 12:0 बजे से बिजली गुल है और बिजली विभाग के अधिकारी बिजली कब तक सुचारू हो पाएगी बताने को राजी नहीं है।

बता दे की 4 दिन पूर्व ग्राम सर्वारखेड़ा ग्राम हरियावाला तथा ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर मझरा की बिजली 27 अगस्त की रात्रि करीब 12:00 बजे से गुल हो गई थी। बिजली विभाग के अधिकारी जई से फोन पर बिजली सुचारू होने की जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने बिजली कब तक सुचारू हो पाएगी कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। तीन दिन लगातार बिजली नहीं आने से ग्रामीणों का भीषण गर्मी के चलते बुरा हाल है। एसडीओ गंगापुर से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि बीती शाम सर्वारखेड़ा हरिया वाला बसई चौक माजरा एवं बसई की लाइट सुचारु कर दी गई है ग्राम इस्लामनगर की लाइट का फाल्ट तलाश कर रहे हैं। इस्लामनगर की लाइट भी दोपहर तक ठीक कर दी जाएगी।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
