काशीपुर। 1 सितंबर 2023 भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के काशीपुर पहुंचने पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी और किसानों ने उनका जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया। बता दें कि

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर का काशीपुर पहुंचने पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं तथा किसानों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम छू रहा है। तो वही भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने किसानो की समस्याएं उनके सामने रखते हुए कहा कि किसानों का भारी बारिश के चलते फसल नष्ट हो गई है उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की सिफारिश की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि किसानों की कुछ जमीन ऐसी हैं जहां पर ज्यादा पानी भरा रहने के कारण फैसले नष्ट हो गई उन्होंने कहा कि सरकार से ऐसे किसानो को जिनकी फसले पानी के कारण नष्ट हो गई हैं। उन्हें सरकार लाही तथा मक्का का बीज मुफ्त उपलब्ध कराए जिससे कि किसान उस खेत में मक्का या लाही की फसल उगा सके। स्वागत करने वालों में गुरबख्श सिंह बग्गा, हरजिंदर सिंह, चंद्रजीत सिंह, चरणजीत सिंह, धर्मवीर सिंह अरोड़ा, मुख्तार सिंह, विजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, के अलावा तमाम किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
