काशीपुर 5 सितंबर 2023 प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीजीआईसी के सामने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग निशुल्क कराने तथा ठेले वालों को वहां पर फिर से खड़े होने की जिससे कि ठेले वाले अपने परिवार का गुजर बसर कर सकें। ठेले वालों को द्वारा बही रोजगार करने दिए जाने की मांग करते हुए उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा है। बता दे की प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात कुमार साहनी ने व्यापारियों के साथ उपजिला अधिकारी अभय सिंह को ज्ञापन सौंपा कर मांग करते हुए कहा कि नगर में जीजीआईसी के सामने स्थित अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर नगर निगम द्वारा संचालित वाहन पार्किंग हेतु शुल्क निर्धारित किया गया है।

निर्धारित किये गये शुल्क की सूची देखकर हर कोई हैरान है। उन्होंने कहा कि नगरवासी पार्किंग शुल्क का भारी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर में किसी भी स्थान पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था आज तक नहीं कर सका है। अतिक्रमण के नाम पर जीजीआईसी रोड से ठेले वालों को खदेड़ दिया गया। जबकि वह गरीब ठेले वाले ठेले से मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। अब अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पार्किंग संचालित कर भारी शुल्क वसूले जाने की रणनीति बनाई गई है, जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। इस संदर्भ में प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल की मांग है कि नगर निगम द्वारा इस पार्किंग को निःशुल्क रखना चाहिए, ताकि स्थानीय व्यापारी और दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। व्यापार मण्डल यह भी अवगत कराना चाहता है कि मांग पूरी न होने की दशा में विरोध प्रदर्शन करना व्यपरियो की मजबूरी होगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यहां से हटाये गये ठेले वालों के साथ भी व्यापार मण्डल कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पार्किंग शुल्क न वसूलने के साथ ही ठेले वालों को पुनः पहले की भांति ठेलो पर सामान बेचे दिया जाए जिससे कि वह गरीब लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि यह व्यापार मण्डल की प्रमुख मांग है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, जतिन नरूला,दीपांशु अग्रवाल,सिद्धांत चौहान,पवनीत सिंह, के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
