काशीपुर। 11 सितंबर 2023 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने नगर निगम महापौर श्रीमती उषा चौधरी से मुलाकात कर जीजीरोड से हटाये गये ठेले वालों को वहां पुन: बसाये जाने का आग्रह किया। अध्यक्ष प्रभात साहनी ने महापौर को अवगत कराया कि जीजीआईसी रोड पर अस्थायी रूप से ठेले लगाकर तमाम लोग अपने और अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे थे।

अतिक्रमण के नाम पर पिछले माह उन्हें हटा दिये जाने से उनका रोजगार प्रभावित हो गया है। वहीं, उसी जगह अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों से होता अतिक्रमण किसी को नजर नहीं आ रहा है और इन वाहनों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। आग्रह किया कि उक्त स्थान पर पुन: ठेले वालों को ठेले लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। प्रभात साहनी ने प्रेस को बताया कि महापौर उषा चौधरी ने उपजिलाधिकारी व मुख्य नगर आयुक्त से वार्ता करने के उपरांत आगे की कार्यवाही से अवगत कराने को आश्वस्त किया है। मुलाकात के दौरान मनोज कुमार, आकाश तोमर, राहुल रमनदीप काम्बोज,अमन बाली, सिद्धार्थ चौहान, परनीत सिंह, रिंकू कुमार, वसीम अकरम, लवदीप सिंह , अनित मार्कण्डे आदि थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
