काशीपुर। 15 सितंबर 2023 जीजीआईसी रोड से हटाए गए ठेले वालों को रोजगार दिलाए जाने को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की काशीपुर इकाई द्वारा आज नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय को ज्ञापन देकर जीजीआईसी रोड से हटाये गये ठेले वालों को उनके रोजगार और परिवार के भरण पोषण को देखते हुए शीघ्र अन्यत्र ठेले लगवाये जाने की व्यवस्था की जाये।

बता दे कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई द्वारा नगर आयुक्त विवेक राय को विज्ञापन सौंप कर जीजीआईसी रोड से हटाए गए ठेले वालों को रोजगार दिलाए जाने के उद्देश्य से किसी अन्य जगह ठेले लगाए जाने की व्यवस्था कराए जाने तथा जब तक कोई अन्य जगह चिन्हित नहीं की जाती तब तक ठेले वालों को पहले की भांति जीजीआईसी रोड पर ही ठेले लगाए जाने की अनुमति दिए जाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि तब तक इन ठेले वालों को अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए जीजीआईसी रोड पर ही अपना व्यापार चलाने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रभात साहनी, राजकुमार सेठी, मनोज कुमार, आकाश तोमर, हर्ष रुहेला, जतिन नरूला, अमन बाली, सिद्धांत चौहान, पवनीत सिंह, रिंकू कुमार, अजय कुमार, उज्जवल मेहरोत्रा आदि थे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
