काशीपुर 18 सितंबर 2023 मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए गुरुद्वारा में अरदास कर प्रसाद वितरण किया।

बता दे कि किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह एवं जिले की कार्यकारिणी के द्वारा गुरुद्वारा साहब में मुख्यमंत्री पुरस्कार धामी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु के लिए सभी ने एक साथ मिलकर अरदास की उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जिला मंत्री रघुवीर सिंह, सहसंयोजक गुरजीत सिंह, जिला महामंत्री अर्जुन सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य रणजीत सिंह मंडल अध्यक्ष अंतरप्रीत सिंह मंडल अध्यक्ष सूरज पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह, महुआ खेड़ा मंडल के महामंत्री चंद्रजीत सिंह, मंडल के उपाध्यक्ष साहब सिंह, जिला कार्य समिति के मेंबर, हर सिमरनजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह,जिला कार्य समिति के सदस्य सतनाम सिंह, महामंत्री एवं सभी देव तुल्य कार्यकर्ता और सिख किसान उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
