Angry with the policies of the state government, Mahila Congress protested.
देहरादून। 21 सितंबर 2023 अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर न करने, महंगाई और बेरोजगारी सहित 6_ सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री आवास कूच कर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस राजीव भवन में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रस्थान किया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार नीतियों से नाराज होकर सिर मुंडन कराकर किया विरोध प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी केस में वीवीआईपी के नाम का खुलासा, बढ़ती बेरोजगारी, डेंगू की रोकथाम में नाकामी, अग्निवीर योजना को वापस लिए जाने,मणिपुर हिंसा में भाजपा सरकार की खामोशी और महंगाई को रोकने में पूरी तरह से नाकाम भाजपा सरकार की नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त है। सोई हुई सरकार को जगाने के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतारना पड़ा,वही महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति के बलिदान पर उत्तराखंड राज्य की नीव रखी गई, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार नारी शक्ति का अपमान कर रही है, जो अब सहन नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई महिलाओं ने मुंडन कराकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास कूच में कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व प्रदेशध्यक्ष गणेश गोदियाल, सूर्यकांत धस्माना, मथुरादत्त जोशी, आशा शर्मा, मीना रावत,मीना शर्मा, नंदा बिष्ट, पूजा सिंह, रंजना गुप्ता, रेखा सोनकर आदि सहित विभिन्न जनपदों की जिलाध्यक्ष/ महानगर अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री आवास पर कूच कर रही महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर रेस कोर्स स्थित पुलिस मुख्यालय में भेज दिया।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
