Chandravati Mahavidyalaya launched cleanliness campaign under Swachh Bharat Mission.
काशीपुर। 2 अक्टूबर 2023 में स्वच्छ भारत मिशन के उपलक्ष्य में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अन्तर्गत चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ध्वजारोहण एवं महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात समस्त छात्राओं, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग, कार्यालय, पुस्तकालय एवं समस्त परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित किया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, एसो0 प्रो0 डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 मंजू सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, डॉ0 वन्दना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 रंजना, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 मंगला, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 मीनाक्षी पंत, कु0 किरन, कु0 शिवानी साह, श्री पवन कुमार, सृष्टि सिंह एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
