See who waged a war against the forces that divide the society by speaking hate speech in the country.
काशीपुर 2 अक्टूबर 2023‘देश में नफरती बोल बोलकर समाज को विभाजन करने वाली शक्तियों के खिलाफ द एलीट क्लब’और ‘वालंटियर अगेंस्ट ने अब जंग छेड़ दी है यह जानकारी सर्वधर्म समाज एकता कार्यक्रम के दौरान कही गई। बता दे कि द एलीट क्लब’ और ‘वालंटियर अगेंस्ट हेट’ की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर काशीपुर के असमी पैलेस में सर्वधर्म समाज की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय था नफरती बोल के खिलाफ जंग। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *वॉलंटियर अगेंस्ट हेट के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर मेराज हुसैन ने कहा कि हम संविधान में प्रदत्त एकता,अखंडता और पंथनिरपेक्षता की भावना को जीवंत मानते हुये विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं तथा सभी देशवासियों के मन में *हम की भावना* का विस्तार करने के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए द एलीट क्लब के अध्यक्ष नदीम अख़्तर ने कहा की आज भिन्न – भिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए सत्ता के लिए लोगों के दिमागों को हैक करने की कोशिश की जा रही है। और विभाजनकारी एजेंडा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा की समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए संविधान के दायरे में सभी जागरूक लोगों को एक मंच पर आना होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवरेंड बॉबी मसीह पेरिश इन्चार्ज एवं डिस्ट्रिक्ट उधम सिंह नगर सुपरीटेंडेंट मैथोडिस्ट चर्च ने की, मुख्य वक्ताओं मे प्रोफ़ेसर डाक्टर दीपिका गुड़िया, अजीज कुरैशी साहब, संदीप सहगल, मयंक शर्मा, पी पी आर्या, रहे खालसा फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन सिंह ने कहा कि इस सामाजिक प्रोग्राम को प्रत्येक सप्ताह आयोजन किये जाते रहने आवश्यक है, उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ नेताओं और संगठनों के द्वारा अपने बयानों से विभाजनकारी शक्तियों को हवा दी जा रही है जिसके कारण समाज में वैमनस्य, परस्पर अविश्वास फैलाया जा रहा है । हम सभी को मिलकर उन शक्तियों को कमजोर करने की आवश्यकता है। समाजसेवी और शिक्षाविद डॉक्टर डॉ दीपिका गुड़िया अत्रेय ने कहा कि यह देश, प्रेम और बंधुत्व की गंगा जमुनी तहजीब का देश है और हम सभी मिलकर उन शक्तियों के विरुद्ध खड़े हैं जो विभाजनकारी राजनीति पर काम करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं फादर रिवररेंट बॉबी मसीही ने कहा कि हम सभी को प्रेम बंधुत्व और एकता की मिसाल कायम करके एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था, ये मिशन ही सबसे पवित्र मिशन है।कार्यक्रम का संचालन द एलीट क्लब के अध्यक्ष नदीम अख़्तर ने किया।
तथा मुख्य रूप से एलीट क्लब के महासचिव एडवोकेट अली अनवर एडवोकेट ने कहा की भारत सभी का देश है यहा संविधान के अनुच्छेद 25 मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार सभी को रहने का आदर ओर समानता का अधिकार है वाउलेंटर्स अगेंस्ट हैट ओर दा एलीट क्लब संविधान को समझता भी है ओर संविधान को मानता भी है अगर गंगा जमुनी तहज़ीब ओर हिन्दु मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे है भाई भाई, नारे का अपमान करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ संविधान मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार कार्यवाही करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के 6 मह मे 255 बार नफरती भाषणो मे नफरती बोल बोले गये,जिस मे ज्यादातर महाराष्ट्री, कर्नाटका, मध्येप्रदेश, राजिस्थान, गुजरात मे बोले गये है ओर पूर्व सरकारो का भी कोई कम प्रतिशत नहीं है लगातार पिछले सत्तापरिवारो ने भी नफरती बोल कम नहीं बोले है,वर्ष 2010 से 2016 तक 166 बार नफरती भाषण अलग अलग धर्मो के विरुद्ध दिये गये अब नफरती बोल के खिलाफ जंग शुरु हो चुकी है। उन्होने बताया कि समय समय पर आयोजन किये जाते रहेंगे।
इस मोके पर जामियत उलामा हिंद उधम सिंह नगर के मौलाना ज़ियाउर्रेहमान, दा एलीट क्लब के उपाध्यक्ष राशिद अंसारी, उपाध्यक्ष मिर्जा नदीम बेग, कोषाध्यक्ष नौशाद अली, आलमगीर, VAH के हसनैन खतीबी, फैजान मलिक, दानिश चौधरी, शोएब मलिक, आसिफ रज़ा, मुजीब अहमद एडवोकेट, मारूफ सिद्दीकी, समाज सेवी हनीफ गांधी , असरार अहमद एडवोकेट, शोएब रॉय, मोनिश आशी, दा एलीट क्लब के लीगल एडवाइजर शहजाद रॉय एडवोकेट, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद नदीम, साहिल रज़ा, समाज सेवी हाजी मुहम्मद राहिल , अरमान, फैज़, सुशील, अतुल कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, अनवार हुसैन मदनी,मोहम्मद असलम,मोहम्मद रशिद, छात्र संघ से तोहीद अली, रियाज़ अहमद, मोहम्मद वाशिफ, अंकित कुमार चौहान, असमी पैलेस के दानिश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग गोष्ठी मे उपस्थित थे। अली अनवर ने यह भी बताया की समय समय पर आयोजन किये जाते रहेंगे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
