काशीपुर 3 अक्टूबर 2023 नाबालिग किशोरी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही बरामद कर परिजनों के सपुर्द कर दिया है। बता दे की 3 दिन पूर्व 30 सितंबर 2023 को श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गए थे परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर ज्ञात हुआ था कि उसे एक युवक पहले पुतला कर भाग ले गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के अंदर ही आरोपी तथा नाबालिग किशोरी को बरामद कर परिजनों के सपोर्ट कर दिया है।

घटना के कुलसी की जानकारी देते हुए कुंडा थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण नवली जी किशोरी की खोजबीन के लिए जांच उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को सौंप गई उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस ने सुराग रसी करते हुए नाबालिग किशोरी तथा आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि नाबालिग किशोरी को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। जबकि आरोपी नईम अहमद पुत्र अख्तर हुसैन निवासी ग्राम-सन्यासीवाला थाना-जसपुर जिला-उ0सिं0नगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त अभियुक्त नाबालिग बालिका को उसके घर से भगाकर शादी करने के इरादे से घर से दूर हैदराबाद (आन्ध्र प्रदेश) ले गया था। अभियुक्त नईम अहमद के विरुद्ध थाना कुण्डा में धारा-363/366ए/376 व धारा-5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुण्डा दिनेश सिह फर्त्याल,उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद चौकी प्रभारी सूर्या, कांस्टेबल कुन्दन सिह भौर्याल,योगेश चौधरी आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
