फिलिस्तीन और इसराइल के बीच गर्मागर्मी में अब हममास ने इसराइल पर हमला कर दिया दोनों देशो के बीच अब जंग जारी है। तो वही ऐसे समय में फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा के इजराइल में फसे जाने की खबर सामने आ रही है। नुसरत भरूचा की टीम के सदस्य ने इस बात की जानकारी खुद दी है उन्होंने बताया है कि अभिनेत्री से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दें कि नुसरत भरूचा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इजराइल में गई हुई थी। इस दौरान जंग छिड़ गई तो वह वहां फस गई हैं। नुसरत भरूचा की टीम के सदस्य के अनुसार आखरी बार उनसे शनिवार दोपहर 12:30 बजे बातचीत हुई थी जब वह एक बेसमेंट में सुरक्षित थी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता तब से वह संपर्क कर रहे हैं परंतु उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

टीम ने कहा कि हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद हैं कि वह स्वस्थ्य और सुरक्षित वापस भारत लौटेंगी। अगर जल्द नुसरत का पता नहीं चलता है तो भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की जाएगी। नुसरत भरुचा का करियर फिल्म प्यार का पंचनामा 2 (2015) और सोनू के टीटू की स्वीटी (2018) में अभिनय के साथ आगे बढ़ा । तब से उन्होंने ड्रीम गर्ल (2019), छोरी (2021), जनहित में जारी (2022) और राम सेतु (2022) में अभिनय किया है। छोरी 2 में वह अभिनय करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, हमास ने अचानक से इस्राइल पर बड़ा हमला किया तथा एक साथ सैकड़ों मिसाइलें इसराइल पर दाग दीं। हमास के हमले से इस्राइल के 300 से अधिक नागरिकों की जान चली गई जबकि 1000 लोगो के घायल होने की सूचना है। रिपोर्ट हैं कि हमास के उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इस्राइल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे है।तो वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान करते हुए कहा कि वह युद्ध में है ऑपरेशन नहीं है इसराइल और उसके नागरिकों के खिलाफ एक जानलेवा हमला हमास के द्वारा किया गया है उन्होंने कहा कि सबसे पहले घुसपैठ करने बालों की बस्तियों को साफ करने का आदेश उनके द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को ऐसी सजा दी जाएगी कि उन्होंने इसका भी सोचा नहीं होगा।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
