काशीपुर। 9 नवंबर2023 बिहार विधानसभा में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी किये जाने पर गुस्साए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वैशाली गुप्ता के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस्तीफा दो इस्तीफा दो, नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री से अविलंब त्यागपत्र की मांग की।

महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली गुप्ता ने कहा कि जिन महिलाओं को 33%आरक्षण दे कर केंद्र कि सरकार ने महिलाओं के उत्थान व उनका सम्मान बड़ाया है आज उन्ही
महिलाओं के लिए ऐसी अशोभनीय बात विधानमंडल में
कही है जो कहने और लिखने लायक भी नहीं है,नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया है। नारी
शक्ति का सशक्तिकरण करने के नाम पर अपनी राजनीतिक
रोटी सेंकने वाले नीतीश कुमार से भारतीय जनता पार्टी
महिला मोर्चा तत्काल प्रभाव से इस्तीफे की मांग करती है ।
भारतीय जनता पार्टी उनके द्वारा दिए गए बयान की घोर
निन्दा करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वैशाली गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, कल्पना राणा ,कविता यादव, सीमा चौहान, मंजू यादव, राज दीपिका मधुर, उषा शर्मा, सुधा शर्मा, श्रीमती आदेश चौहान, राजकुमार यादव, विपिन अरोरा, सतविंदर सिंह आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
