काशीपुर 12 नवंबर 2023 महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ नाम दर्ज अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दें कि नाजरीन पत्नी अलीजान ग्राम मेघावाला पोस्ट बाडियावाले जसपुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया था कि एक मोहित नामक युवक ने काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पल के नीचे उसके साथ अश्लील हरकतें तथा छेड़छाड़ की थी जिसकी शिकायत उसके द्वारा कोतवाली में की गई परंतु पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर उसके द्वारा माननीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कार्यवाही किए जाने की मांग की थी। महिला ने न्यायालय में बताया कि 21 अगस्त 2023 को
https://youtu.be/2kQNDUMZpOA?si=OP6S9QOSRKM-cB_O
दीपावली की बधाई वीडियो

मा० न्यायालय में तारीख थी। इस दौरान मोहित जोकि अपना नाम यही बता रहा था ने उसका पीछा किया और जब वह न्यायालय से वापस लौट कर आ रही थी तो मोहित उसका फिर से पीछा करने लगा।उसने बताया कि उसके द्वारा नजर अन्दाज करने के बावजूद मोहित के द्वारा पीछा करना बंद नहीं किया गया। उसने बताया कि इसके बाद में है।

अगली तारीख दिनांक 02.09.2023 को काशीपुर कोर्ट में थी जब वह जसपुर से आ रही थी तो लगभग 11:30 बजे छतरी चौराहा (महाराणा प्रताप चौक काशीपुर ) पुल के नीचे बैंक के सामने मोहित उसे रोक कर जबरन बात करने पर उतारू हो गया व अश्लील गन्दी गन्दी बातें करने लगा व कहने लगा कि तुम्हारा मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। मुझे पता है कि तुम्हारे जेठ द्वारा तुम्हारा बलात्कार किया गया।

मैं तुमसे शादी करना चाहता हूँ और मैं तुम्हारे परिवार का सारा खर्च उठाऊँगा तुम्हारे को सिर्फ धर्म परिवर्तन करके हिन्दू धर्म में आना है। में जितने पैसे की जरूरत है वह मैं तुम्हें दूंगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान जब इस सम्बन्ध में विरोध किया गया तो वह जबरन उसे डरा-धमका कर पुल के नीचे जबरन बातें करना लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की। उसने बताया कि मामला यही नहीं रुका मोहित ने 2 सितंबर 2023 को 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच में अपने मोबाइल नंबर से अपने आप को मोहित शर्मा बताते हुए आने को बाहर मुझे फोन चाहिए ज्यादा फोन आने पर उसके द्वारा फोन उठाया गया तो वह कहने लगा

मिलने के लिए बार-बार जिद्द कर रहा था व कह रहा था कि तुम मुझसे जितना चाहो पैसा ले लो लेकिन मेरे से दोस्ती कर लो। तुम जो चाहो वो मैं दूंगा व अन्य बातें रिकॉर्डिंग में है। उसने आरोप लगाया कि पूर्व से ही छेड़छाड़ व अश्लील बातें व बात नहीं मानने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है व कह रहा है कि तुमकों में काशीपुर में कमरा लेकर दूंगा। उसमें मै और तुम रहेंगें। उसने बताया कि बात ना मानने की स्थिति में उसने धमकी दी है कि वह उसका मोबाइल नंबर वायरल कर देगा और उसे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।



























सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
