उधम सिंह नगर। 18 नवंबर 2023 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के करीब 8 निरीक्षकों तथा 3 उप निरीक्षकों को इधर से उधर स्थांतरित कर दिया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कोतवालियों का तथा थानों का प्रभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीo सीo ने देर शाम उधम सिंह नगर जिले की कोतवाली के प्रभारी तथा थाना प्रभारी को एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए स्थांतरित करते हुए आदेश दिया है कि कोतवाली जसपुर में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खटीमा बनाया गया है।

जबकि थाना आईटीआई प्रभारी आशुतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर बनाया गया है। तथा प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान कोतवाली खटीमा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर नियुक्त किया गया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर प्रवीण कोश्यारी को थाना आरटीआई काशीपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीo आरo ओo प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह को प्रभारी एसoओo जीo उधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है। तथा प्रभारी निरीक्षक एसओजी उधम सिंह नगर विजेंद्र शाह को थाना अध्यक्ष थाना ट्रांजिस्टर कैंप नियुक्त किया गया है। तथा प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा थाना प्रभारी थाना ट्रांजिस्टर कैंप को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा धीरेंद्र कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर का पीo आरo ओo नियुक्त किया गया है। थाना अध्यक्ष गदरपुर उप निरीक्षक राजेश पांडे को प्रभारी एo एनoटीo एफo उधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है। तथा प्रभारी उप निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी प्रभारी एसओजी काशीपुर को थाना अध्यक्ष गदरपुर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक जसवीर चौहान प्रभारी एo एनo टीoएफo उधम सिंह नगर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय उधम सिंह नगर में नियुक्त किया गया है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
