काशीपुर। 22 नवम्बर, 2023 चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एण्टी ड्रग कमेटी की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की 06 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आकांक्षा (बी0ए0 III वर्ष) प्रथम, शिवानी रावल (बी0ए0 III सेमे0) द्वितीय तथा साक्षी तिवारी (बी0ए0 III सेमे0) तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ0 वन्दना सिंह एवं डॉ0 गीता मेहरा ने निभाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 मन्जु सिंह, असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 पुष्पा धामा एवं श्रीमती प्राची धौलाखण्डी उपस्थित रहे।

सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
