काशीपुर। 25 नवंबर 2023 पुलिस ने चार दिन पूर्व झपट्टा मारकर मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोड किया गया मोबाइल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

लूट की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार रतूड़ी ने बताया कि बता दें कि फिरोज आलम पुत्र मोहम्मद असलम निवासी महेशपुरा मदर कालोनी काशीपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 20 नवंबर की रात्रि करीब 9:00 बजे माता मंदिर रोड काशीपुर से दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों ने उसका मोबाइल झपट्टा मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर दर्ज कर घटनास्थल के आसपास रोड के किनारो पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल ने के बाद पुलिस ने शबदर अली पुत्र निसार अहमद तथा हसनैन पुत्र यूसुफ निवासीगण मदर कालोनी मझरा बांसफोडान काशीपुर, को हरासत में लेकर कोतवाली लाकर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए झपटा मारा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया है। तो वही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीजकर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 332/353/504/506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा ,उप निरीक्षक नवीन बुधनी, प्रकाश बोरा, कांस्टेबल मठपाल, सुरेंद्र सिंह, दीपक, आदि शामिल रहे।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
