काशीपुर। 3 दिसंबर 2023 सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को सरबरखेड़ा में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि परमानंद पुर निवासी फिरोज 21 वर्ष पुत्र लियाकत हुसैन शनिवार सुबह 10:30 बजे वह परमानंदपुर रोड से अपने घर को पैदल पैदल चलकर आ रहा था।

काशीपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर संख्या Gj 12 Bt 8783 चालक ने कैंटर को तेजी व लापरवाही से चलते हुए रोड के किनारे पैदल चल रहे फिरोज को पीछे से टक्कर मार दी इस दौरान फिरोज गाड़ी में फंसकर 10 से 15 मीटर तक खिचड़ता रहा इस दौरान ट्रक का एक पहिया उसकी एक टांग को कुचलता हुआ निकल गया। दुर्घटना के बाद कैंटर का चालक में भगाने का प्रयास किया परंतु वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने हिरासत में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल फिरोज को लाकर सर्वारखेड़ा में स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
