काशीपुर 19 नवंबर 2020 पलायन रोकने तथा रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए प्रेस को जारी बयानों में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है,पूरी तरह से फेल साबित हो रही भाजपा की सरकार उत्तराखंड के बेरोजगार साथियों को रोजगार के नाम पर गुमराह करने का काम कर रही हैं, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सचिव अलका पाल ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से अन्य राज्यों में कार्य कर रहे

उत्तराखंड मूल के नौजवान साथियों ने उत्तराखंड राज्य में वापसी की उसके अंतर्गत यहां पर रोजगार के संसाधनों का अभाव साफ दिखा। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के पास अन्य राज्यों से पलायन करके आने वाले मूल उत्तराखंडी लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की कोई भी मूलभूत योजना नहीं है । बंद हो रही सिडकुल की फैक्ट्रियों से तमाम नौजवान साथियों की छटनी की जा रही है । बावजूद इसके उत्तराखंड की भाजपा सरकार के पास कोई भी बेरोजगारों को रोजगार देने की नीति का निर्धारण नहीं किया गया । उत्तराखंड के अंदर अभी तक बेरोजगार नीति की घोषणा ना करना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।


सम्पादक काशी क्रांति हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कार्यालय – इस्लामनगर बसई, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
संपर्क – 99279 76675
